नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने 21 जगहों पर मारा छापा, 19 लाख नकदी, करोड़ों के गहने सहित दस्तावेज जब्त…

 एसीबी-ईओडब्ल्यू ने 21 जगहों पर मारा छापा, 19 लाख नकदी, करोड़ों के गहने सहित दस्तावेज जब्त…
Share

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने आबकारी मामले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। ईओडब्लू ने 21 स्थान पर छापा मारा, जिसमें नगदी 19 लाख रुपए बरामद किया गया। वहीं कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। बता दें कि आबकारी मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने रायपुर में 09, दुर्ग-भिलाई में 07, राजनांदगांव में 01, बिलासपुर में 04 इस प्रकार कुल 21 स्थानों पर छापे की कार्यवाही कर तलाशी ली। तलाशी पर लगभग 19 लाख रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोड़ों के आभूषण, बैंकों में करोड़ों के निवेश के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

जिनका परीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा कि इन दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे।



Share

Leave a Reply