नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ACCIDENT NEWS : ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सिर के हुए टुकड़े, चालक फरार

ACCIDENT NEWS : ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सिर के हुए टुकड़े, चालक फरार
Share

 रायपुर : राजधानी में एक ट्रक ने बाइक सवार का सिर कुचल दिया है। युवक तेलीबांधा स्थित मॉल के पार्किंग में काम करता था। दोपहर के वक्त वह लंच करने के लिए घर आया था। फिर वह वापस ड्यूटी पर लौट रहा था इस दौरान हादसा हो गया। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके अलावा आसपास ITMS कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर 1 बजे के आसपास की है। मृतक की पहचान रमेश जोशी वर्तमान निवासी लाभांडी के तौर पर हुई है। रमेश तेलीबांधा के ही एक मॉल में पार्किंग में काम करता था। शनिवार दोपहर वह लंच करने के लिए लाभांडी के घर गया था। वहां से वह वापस बाइक से ड्यूटी पर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी।

हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचला

एक्सीडेंट होते ही युवक सड़क पर जा गिरा। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान कर परिजनों को भी बुलवाया गया। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौपेगी। इसके अलावा पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।



Share

Leave a Reply