BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नौकरी दिलानें का झांसा देकर दोस्त के साथ लाखों की धोखाधड़ी व चोरी का आरोपी गिरफ्तार

 नौकरी दिलानें का झांसा देकर दोस्त के साथ लाखों की धोखाधड़ी व चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Share

नारायणपुर। जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली अंर्तगत लाखों की धोखधड़ी के मामले में प्रार्थी दिलीप नुरेटी द्वारा थाने में एफआरआई दर्ज करवाते हुए बताया कि इसके दोस्त रामकुमार नें कृषि विभाग में लिपिक की नौकरी दिलानें का झांसा देकर 46,500 रू की धोखाधड़ी किया एवं 05 मार्च 2021 को प्रार्थी के घर से उसकी अनुपस्थिति में केंनरा बैंक के एटीएम कार्ड एव बीएसएनएल के सीम कार्ड को चोरी कर खाता से कुल 6,04214 रूपये निकाल लिया है। कुल 6,50,741 रूपये के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करानें पर अपराध क्रमांक 43/2021 धारा 420, 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नारायणपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी रामकुमार पुजारी की पतासाजी कर उसके किराये के मकान कुम्हारपारा नारायणपुर से घेराबंदी कर पकड़कर घटना के संबंध पूछताछ करनें पर अपराध कारित करना कबूल करने के बाद आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धोखधड़ी के आरोपी रामकुमार पुजारी द्वारा प्रार्थी के घर से उसके मोबाईल से चोरी किया हुआ बीएसएनएल का सीम जो प्रार्थी के बैंक से जुड़ा हुआ है, प्रार्थी का केनरा बैक का एटीएम कार्ड, आरोपी का मोबाईल जिसमें पेटीएम चलाकर प्रार्थी के खाता से पैसा निकाला एवं दूसरे खाता में ट्रांसफर किया गया तथा आरोपी द्वारा प्रार्थी के खाता से पैसा निकालकर खरीदा हुआ मोटर सायकल कीमती 1,54,000 रूपये, लेनेवा का लेपटाप कीमती 33,500 रूपये, गैस सिंलेण्डर चुल्हा कीमती 6,640 रूपये, दीवान पलंग, आलमारी, कुर्सी, टेबल कुल 28,400 रूपये को बरामद किया गया है, एवं आरोपी के एकाउण्ट में 1,60,000 रूपये ट्रांसफर किये गये जिसमें 1,56,000 रूपये शेष है को बैंक को प्रतिवेदन देकर फ्रीज कराया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी को नौकरी लगानें के नाम पर भरा गया फार्म भी जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी को पकडऩें में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा एवं आरक्षक सुरेन्द्र बघेल, शंकर गोटा की सराहनीय भूमिका रही है।


Share

Leave a Reply