BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं

अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं
Share

मुंबई। बॉलीवुड में ड्रग्स मामले को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अक्षय लोगों से कह रहे हैं कि मैं आपका गुस्सा समझता हूं। लेकिन हर प्रोफेशन का हर बंदा उस प्रॉब्लम में मिला हुआ हो ऐसा नहीं हो सकता। प्लीज पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नजरों से मत देखो।
अक्षय कुमार ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं- ‘आज थोड़े भारी दिल से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले काफी दिनों में बहुत सी बातें आई मन में लेकिन हर तरफ इतनी निगेटिवटी है कि समझ में नहीं आता है क्या बोलूं किससे बोलूं और कितना बोलूं। देखिए भले ही हम लोग स्टार्स कहलाते हैं लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है।
हमने फिल्मों के जरिए अपनी सभ्यता और वैल्यूज को देश के हर कोने तक पहुंचाया है। जब जब हमारी देश की जनता की भावनाओं की बात की तो फिल्मों ने उसे ही दिखाने की कोशिश की। फिर चाहे एंग्री यंग मैन वाला आक्रोश हो, भ्रष्टाचार हो, गरीबी हो सभी को सिनेमा ने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अगर आप लोगों में गुस्सा है तो भी हमारे सिर माथे पर है।’
अभिनेता वीडियो में आगे कह रहे हैं- ‘सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद से बहुत से ऐसे मुद्दे सामने आए हैं जिन्होंने हमें भी उतना ही दर्द दिया है जितना कि आप सब को। इन मुद्दों ने हमें अपने गिरेबान में झांकने को मजबूर किया है।
हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी ऐसी खामियों को देखने पर मजबूर किया है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आजकल ड्रग्स के बारे में बात हो रही है। दिल पर हाथ रखकर मैं आपसे कैसे झूठ बोल दूं कि ये परेशानी नहीं है, जरूर है। वैसे ही जैसे हर प्रोफेशन में होती होगी लेकिन हर प्रोफेशन का हर बंदा उस प्रॉब्लम में मिला हुआ हो ऐसा नहीं हो सकता।’
ड्रग्स एक कानूनी मामला है। मुझे पूरा विश्वास है इस पर कोर्ट या फिर जांच टीम जो भी एक्शन ले रही होंगी वो बिल्कुल सही होगा। ये भी जानता हूं कि सिनेमाजगत का हस शख्स उनके साथ पूरा सहयोग करेगा। पर प्लीज ऐसा मत करो कि पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नजरों से देखने लगो। ये सही नहीं है, ये तो गलत है ना।



Share

Leave a Reply