नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अभिनेता सौमित्र चटर्जी की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

 अभिनेता सौमित्र चटर्जी की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
Share

कोलकाता। वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) की तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को दी। चटर्जी की 5 अक्टूबर को कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभिनेता कई अन्य बीमारियों से भी पीडि़त हैं। उन पर करीब से निगरानी रखने के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

 
बीते 5 अक्टूबर को कोविड-19 पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब हालत स्थिर थी। सूत्रों ने कहा कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और कथित तौर पर उन्हें बुखार था। वह अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित अभिजन नामक एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे।

 
उन्होंने 1 अक्टूबर को भरतलक्ष्मी स्टूडियो में शूट किया था। अगली शूटिंग 7 अक्टूबर को थी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को फेफड़े से संबंधित पुरानी बीमारी है। पिछले साल उन्हें निमोनिया के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Share

Leave a Reply