BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: इस जिले के झोलाछाप डाॅक्टर पर प्रशासन की कार्यवाही, जप्त की गई बड़ी मात्रा में दवाईयां

छत्तीसगढ़: इस जिले के झोलाछाप डाॅक्टर पर प्रशासन की कार्यवाही, जप्त की गई बड़ी मात्रा में दवाईयां
Share

कोण्डागांव। जिले में लोगों के स्वास्थ्य एवं सुपोषण के लिए जिला प्रशासन ने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे में बिना पर्याप्त ज्ञान एवं डिग्री के कुछ लोगों के वनांचल के ग्रामों में भोले-भाले ग्रामीणों को उपचारित करने के नाम पर उनसे छल किया जाता है। जिससे समय-समय पर लोगों को इन डाॅक्टरों ने गलत दवाईयां दिये जाने से गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी ऐसे बिना डिग्रीधारी झोलाछाप डाॅक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

जिसके तहत् सोमवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार एसडीएम गौतमचंद पाटिल के नेतृत्व में गठित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त जाँच दल ने विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम नवागांव, मर्दापाल के कथित झोलाछाप डॉक्टर के यहां अचानक दबिश दी। जांच के दौरान कथित झोलाछाप डाॅक्टर बलराम नाग के निवास में जांच करने पर बड़ी संख्या में दवाइयां भंडारित होने के साथ उसके निवास पर मरीजों का ईलाज करते भी पाया गया। जिस पर टीम ने दवाइयों एवं दस्तावेजों को जप्त कर कथित झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध नर्सिंग होम एक्ट के तहत् प्रकरण तैयार किया है। ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के दौर में सभी अस्वस्थ लोगो को कोविड-19 जांच उपरांत ही चिकित्सक की सलाह से दवाइयां लेने के निर्देश शासन प्रशासन के जारी किये गए थे एवं लगातार जागरुकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। किंतु कुछ लोगों ने आपदा को अवसर समझ ग्रामीणों को बहकाने का कार्य किया जा रहा है। इसे रोकने के लिये स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त दल गठित कार्यवाही की गईं। इस दल में जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव, औषधि निरीक्षक सुखचैन धुर्वे, नायब तहसीलदार विरेन्द्र श्याम, डॉ सूरज राठौर, सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।



Share

Leave a Reply