BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव कलेक्टोरेट परिसर वीरान, कलेक्टोरेट को किया गया सेनेटाइज

 प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव कलेक्टोरेट परिसर वीरान, कलेक्टोरेट को किया गया सेनेटाइज
Share

जगदलपुर। बस्तर जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कोरोना पॉजेटिव पाये गये हैं। कलेक्टोरेट के प्रशासनिक अधिकारी एवं एक महिला कर्मचारी के कोरोना रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टोरेट में हड़कंप मच गया है। इधर कलेक्टोरेट भवन को कल देर शाम को सेनेटाइज किया गया है। यदि अधिकारी एवं कर्मचारी की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर को सील किया जा सकता है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी एवं कर्मचारी की ट्रेवल हिस्ट्री अभी नहीं मिली है, लिहाजा वो संक्रमित कब और कैसे हुए इसे मालूम किया जा रहा है। अधिकारी एवं कर्मचारी के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद उनके संम्पर्क में आये कई लोगों को भी आइसोलेट होना पड़ सकता है। अधिकारी ने आज ही जिला मुख्यालय में बैठक भी ली थी। अब अधिकारी के संक्रमित होने के बाद स्कूल संचालक व अभिभावकों में भी डर है। बस्तर में तीन स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजेटिव पाये गये हैं।


Share

Leave a Reply