छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

प्रेमिका को पति के साथ पकड़े जाने पर नग्न कर गांव में घुमाया ......

प्रेमिका को पति के साथ पकड़े जाने पर नग्न कर गांव में घुमाया ......
Share

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक और उसकी प्रेमिका को नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया है। कहा जा रहा है कि इस भयानक कृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना कोंडागांव जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के एक गांव में रहने वाले युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया था। इसके बाद महिला ने शोर मचा कर वहां गांव वालों को बुला कर लोगों इकठ्ठा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और उसकी प्रेमिका को सजा देने का फैसला कर लिया।

सजा के तहत पहले शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका को पीटा गया। इसके बाद उन्हें नग्न कर गांव में घुमाया गया। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो अब सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।पुलिस ने अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। अब तक 4 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

 



Share

Leave a Reply