बड़ी खबर : बर्ड फ्लू को ले कर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी, कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे का आया बड़ा बयान
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है | जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जिला पुशपालन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।
पढ़ें : VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO
हालांकि अभी प्रदेश में बर्ड फ्लू के किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने जिस तरह से कहर ढाया है, उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।
राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे ने बातचीत में कहा है कि “छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन अधिकारीयों को सतर्कता बरतने को कहा गया है | पॉलेट्री फार्म और पक्षियों की मौत को लेकर सतत निगरानी को कहा गया है। हालांकि प्रदेश के पालेट्री फार्म में बर्ड फ्लू का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं मिला है” |




