लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

अमित जोगी ने खुद को किया होम आईसोलेट, पढ़े पूरी खबर

 अमित जोगी ने खुद को किया होम आईसोलेट, पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने आज एक बार फिर खुद को होम आईसोलेशन कर लिया है। वे दो दिन पूर्व कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थे, जिनकी मृत्यु हो गई। अमित जोगी ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
 


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सुबह-सुबह उन्हें योगेश तिवारी के पिताजी की कोरोना से दुखद निधन की सूचना मिली है। वे दो दिन पूर्व ही बलदाऊ मिश्रा की धर्मपत्नी की अत्येंष्टि कार्यक्रम में उनके साथ काफी लंबे समय तक बैठे थे। इसकी जानकारी जोगी ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अधिकारियों को भी दे दी है। 
जोगी ने कहा कि नियमों का पालन करते हुए मैं होम आईसोलेशन में रहूंगा। इस दौरान मेरी पत्नी ऋचा हमारे बेटे के साथ उसकी नानी के साथ अलग कमरे में रहेंगी। उन्होंने पिछले 2 दिनों से उनके संपर्क में आए उन सभी लोगों से भी अपील की कि वे भी होम आईसोलेशन होकर अपना जांच करा लें, क्योंकि कोरोना से लड़ाई में सावधानी ही हमारा सबसे शक्तिशाली शस्त्र है। 




Share

Leave a Reply