BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमित शाह ने कल हुए नक्सली हमले पर कही ये बात... सीएम से हुई फोन पर चर्चा

अमित शाह ने कल हुए नक्सली हमले पर कही ये बात... सीएम से हुई फोन पर चर्चा
Share

रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं । लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जायेगी । उन्होंने कहा की उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे लगातार विकास कार्यों से ग्रामीणों का नक्सलियों से मोह भंग हो रहा है और वे लगातार विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं । स्वास्थ्य , शिक्षा और अन्य सुविधाएं अंदरूनी गांवों तक सुलभ हो रही हैं और नक्सली विचारधारा से लोग विमुख हो रहे है । इससे बौखला कर नक्सली इस तरह के हमले कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं । राज्य सरकार न इससे डरने वाली हैं और नहीं अपने विकास कार्यों को हर गांवों तक पहुंचाने के संकल्प से डिगने वाली हैं ।
 



Share

Leave a Reply