CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जैतू साव मठ में मनाया गया आंवला नवमी का पर्व

 जैतू साव मठ में मनाया गया आंवला नवमी का पर्व
Share

 कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाया जाता है आंवला नवमी


 रायपुर :- कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी का पर्व जैतू साव मठ में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आंवाला नवमी के महत्व को प्रतिपादित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि-  "आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान  हरि की पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद प्राप्त करने का अत्यंत महत्व है। इस दिन किया गया दान, पुण्य, पूजा-अर्चना सभी अक्षय होता है। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म का परिपालन करना चाहिए वरिष्ठ नागरिक अजय तिवारी ने कहा कि -हम लोग अपने बाल्यावस्था से ही आंवला नवमी का त्यौहार मनाते हुए आ रहे हैं वर्तमान में इसका स्वरूप पहले से परिवर्तित हुआ है किंतु परिपाटी वही है।

इस पावन अवसर पर नगर की माताएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। माताओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि आंवला नवमी का त्यौहार कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाया जाता है।

कार्यक्रम में रमेश यदु, देवाशीष मुखर्जी, नरेशचंद्र अग्रवाल, संदीप उपाध्याय,सुमित तिवारी, दीपक पाठक, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक श्रद्धालुजन एवं मठ के भक्तगण उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply