BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि
Share

 रायपुर। वीरता, साहस और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर गुरुवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया और उनके अदम्य साहस तथा राष्ट्रभक्ति को याद किया।

राज्यपाल ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन देश के लिए समर्पण, संघर्ष और आत्मबल की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जो वीरता दिखाई, वह आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना के त्याग, शौर्य और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। लोकभवन में आयोजित यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां रानी लक्ष्मीबाई के राष्ट्र के प्रति योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और देशहित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।



Share

Leave a Reply