BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर पुलिस की एक और कार्यवाई : महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर पुलिस की एक और कार्यवाई : महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
Share

रायपुर। अवैध शराब के खिलाफ राजधानी पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत आमानाका पुलिस ने महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 बॉटल शराब जप्त हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपय है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित ओव्हरब्रीज के पास दो व्यक्ति बैग में शराब रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने दिशा निर्देश दिए। टीम ने मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर देखा कि दो व्यक्ति खड़े है जो अपने पास अलग-अलग बैग रखें है। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम दिनेश जायसवाल एवं दानिश अरीब खान निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का होना बताया। बैग में रखें सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे।
 
बैगों की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग के अंदर शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने के संबध में टीम ने उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी दिनेश जायसवाल एवं दानिश अरीब खान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग महंगे ब्राण्ड के कुल 28 बाॅटल अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपियों से जप्त की गई शराब कोलकाता की है तथा आरोपियों द्वारा उक्त महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब को कोलकाता से लाकर तस्करी किया जा रहा था। अवैध रूप से शराब की तस्करी/खरीदी/बिक्री एवं नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी
-दिनेश जायसवाल उम्र 55 वर्ष साकिन 1/54 ए राजेन्द्र प्रसाद कालोनी टालीगंज कोलकाता थाना गोल्फग्रीन जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
-दानिश अरीब खान उम्र 25 वर्ष साकिन 1 डब्ल्यू छातुबाबू लेन, कोलकाता थाना इयली जिला कोलकाता, हाल पता 33 विक्रमगढ़ थाना लेकगार्डन जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
 


Share

Leave a Reply