BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
महासमुंद | प्रदेश के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि महासमुंद जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भागीरथी चन्द्राकर का आज सुबह एम्स रायपुर में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत 29 दिसम्बर को भागीरथी चंद्राकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव पाये जाने के बाद एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था । जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी हद तक सुधार हो रहा था।
BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
लेकिन उनके फेफड़े में इंफेक्शन की वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई और चिकित्सकीय प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका। श्री चन्द्राकर के निधन पर महासमुंद शहर में शोक की लहर है।




