नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में फिर चाकूबाजी… राह चलते दो सगे भाईयों पर धारदार चाकू से हमला, एक की मौत, एक घायल

राजधानी में फिर चाकूबाजी… राह चलते दो सगे भाईयों पर धारदार चाकू से हमला, एक की मौत, एक घायल
Share

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों में अब पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्यों शहर में आए दिन मारपीट-चाकूबाजी जैसी कई घटनाएं देखने को मिल रही है। जैसे की ये बदमाश बेलगाम हो गए हैं। वहीं चाकूबाजी का एक और मामला सामने आया है। लिफ्ट नहीं देने पर चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। यहां राह चलते दो सगे भाईयों विवेक तांडी और सुमीत तांडी को कृष्णा देवार उर्फ तोडू ने लिफ्ट मांगा। लेकिन दोनों भाईयों ने उसे बाइक पर साथ ले जाने से मना कर दिया। इसी बता से नाराज होकर कृष्णा देवार ने दोनों भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 वहीं घटना के बाद घायल दोनों भाईयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां विवेक तांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि, सुमीत तांडी घायल है जिसका इलाज जारी है। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

 


Share

Leave a Reply