BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एक सप्ताह के लिए हुए क्वारंटाइन, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एक सप्ताह के लिए हुए क्वारंटाइन, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के कोरोना पॉजीटिव आने की खबर के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने एक सप्ताह के लिए कार्यकर्ताओं व समर्थकों से न मिलने का निर्णय लिया है। 

पढ़ें : करोड़ो के सट्टा-पट्टी एवं नगदी सहित 6 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

डा. महंत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कल शनिवार को श्री महंत के निवास में पीएल पुनिया आए थे, यहां निवास में साथ में ही भोजन किया था। करीब दो घंटे एक साथ रहने के बाद श्री पुनिया व महंत कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। कल शाम श्री पुनिया के दिल्ली लौटने के बाद पता चला कि श्री पुनिया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव है। इसके बाद से ही श्री पुनिया के संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था।
 
 
इधर विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने अपने सभी समर्थकों व शुभचिंतकों को संदेश दिया है कि चूंकि वे भी श्री पुनिया के सीधे संपर्क में आए थे, अत: वे एक सप्ताह के लिए क्वारंटाईन पर रहेंगे। उनके संपर्क में आए लोग भी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए क्वारंटाईन कर लें। श्री महंत ने कहा कि वे अब एक सप्ताह तक केवल दूरभाष पर ही संपर्क करेंगे इसके लिए उन्होंने अपना दूरभाष नंबर भी जारी कर दिया है। 
 


Share

Leave a Reply