नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विधानसभा अध्यक्ष की मुंबई में हुई सर्जरी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा…

विधानसभा अध्यक्ष की मुंबई में हुई सर्जरी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा…
Share

 रायपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की हालही में मुंबई में सर्जरी हुई है. ऑपरेशन के बाद वे बेहतर महसूस कर रहे है. जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमर की समस्या से जूझ रहे थे. जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनके स्लिप डिस्क की सफलता पूर्वक सर्जरी हुई है. वे अब खतरे से बाहर है.

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है – विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है. अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं. प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

 आपको मालूम हो कि, डॉ. रमन सिंह साल 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर रहे. छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद वे विधानसभा अध्यक्ष चुने गए है.



Share

Leave a Reply