CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अटलजी की पार्टी आज उस रूप में नहीं: नंदकुमार साय

अटलजी की पार्टी आज उस रूप में नहीं: नंदकुमार साय
Share

 रायपुर। भाजपा का साथ छोड़ने के बाद छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंदकुमार साय सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने क्व बाद बड़ा बयान दिया है।साय ने कहा कि यह निर्णय काफी कठिन और मेरे जीवन का अद्वितीय निर्णय है। अटल बिहारी को फॉलो करता था। वह भारत माता के लिए कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है। अटल जी की पार्टी आज उस रूप में नहीं है। परिस्थितियों बदली हुई दिखती है। भूपेश सरकार को वाच किया, जो कस्बे थे, वो शहर बन गए। एक नारा अच्छा लगा, नरवा गरवा घुरवा बड़ी, एला न छोडबे संगवारी।

इससे पहले साय राजीव भवन पहुंचे जहां कांग्रेस मुख्‍यालय में नंदकुमार साय का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्‍वागत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में साय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सीएम भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय को कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। आदिवासी और मजदूरों के लिए पूरे जीवन संघर्ष करने वाले नंदकुमार साय ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। साय जाना पहचाना चेहरा है। 3 बार विधायक, 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा में रहे। उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा। वह नमक नहीं खाते। जब नमक नहीं खाते तो किसी का नमक लगने का सवाल ही नहीं उठता।

बता दे कि भाजपा से इस्‍तीफा दे चुके नंदकुमार साय को मनाने के लिए भाजपा नेता उनके घर गए, लेकिन वो नहीं माने। भाजपा नेताओं के वापस लौटने के बाद साय ने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की है, जिसमें आदिवासी समाज के हित को सर्वोपरि रखने की बात कही है।

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नंदकुमार साय का स्‍वागत किया। टवीटर पर पोस्‍ट कर लिखा, आदिवासियों के हितों में सदैव अपनी आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता डा. नंद कुमार साय जी का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी हार्दिक स्वागत करती है। आपके कांग्रेस प्रवेश से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकार को और भी मजबूती मिलेगी।

इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने नंदकुमार साय के निवास पर जाकर भेंट करने का प्रयास किया, वहां जानकारी दी गई कि वह दिल्ली में हैं। उनसे फोन से संपर्क करवाने का निवेदन किया गया। उन्‍हें सूचना दे दी गई परंतु उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

भाजपा नेताओं ने बताया कि निवास पर नंदकुमार साय के बेटे से मुलाकात हुई। लगभग 2 घंटे उनके निवास पर रहकर फोन से कुछ संदेश उन तक और पहुंचे परंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आगे भी उनसे संपर्क करने का प्रयास जारी रहेगा।



Share

Leave a Reply