BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है अब इस तारीख तक

आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है अब इस तारीख तक
Share

कांकेर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य फिर से शुरू हो गया है। पात्र हितग्रहियों जिले के च्वाईस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड बनाने निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंजीयन कार्य 31 अगस्त तक चलेगी। उन्हांने बताया कि जिले के सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना वर्ष 2011 (एस.ई.सी.सी.) के पात्र परिवारों, अन्त्योदय, प्राथमिकता एवं ए.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों का आयुष्मान कार्ड च्वाईस सेंटरों के माध्यम से निःशुल्क बनाया जा रहा है, जिन्होंने आज तक आयुष्मान कार्ड पंजीयन नही करवाया है, ऐसे हितग्राही अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन अथवा जरूरत के आधार पर हितग्राही जिले, राज्य एवं राज्य के बाहर पंजीकृत अथवा सूचीबद्ध शासकीय अथवा निजी अस्पतालों में भर्ती होकर 50 हजार या 5 लाख रूपये तक प्रतिवर्ष पात्रतानुसार ईलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. उइके ने बताया कि कांकेर जिले में अब तक 4 लाख 86 हजार 965 हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंजीयन कराया जा चुका है। अंतागढ़ विकासखंड में 37,043 हितग्राही, भानुप्रतापपुर विकासखंड में 57,636, चारामा विकासखंड में 69,065, दुर्गूकोंदल विकासखंड में 39,384, कांकेर विकासखंड में 65,636, कोयलीबेड़ा विकासखंड में 1,04,728 और नरहरपुर विकासखंड में 71,277 हितग्राही एवं शहरी क्षेत्रां में 42,196 हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन करवाया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उइके ने जिले के नागरिकों से अपील किया है, कि जिन्होंने अभी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपना पंजीयन नहीं करवाया है वे अपने क्षेत्र के नजदीकी च्वाईस सेंटरों में जाकर अपना तथा अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
 



Share

Leave a Reply