CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फर्जी दस्तावेजों से हासिल की बैंक गारंटी और निगम से कागज़, एफआईआर दर्ज

फर्जी दस्तावेजों से हासिल की बैंक गारंटी और निगम से कागज़, एफआईआर दर्ज
Share

रायपुर। फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक गारंटी, और पाठ्य पुस्तक निगम से कागज हासिल करने के मामले में राजधानी के एक प्रिंटर कंपनी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पाठ्य पुस्तक निगम के जीएम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई है। यह बताया गया कि पापुनि द्वारा मेेसर्स शारदा ऑफसेट प्रिंटर्स को तीन वर्ष के लिए काली सूची में डाला गया है। उक्त फर्म द्वारा कूट रचित दस्तावेजों के जरिए कार्यालय से अवैधानिक अप्राधिकृत रूप से बैंक गारंटी हासिल की गई, और बैंक में जमा की गई। लिखित शिकायत में बताया गया कि एक्सिस बैंक के निगम को भेजे गए पत्र 23 नवम्बर 2020 में बैंक ने बताया कि शारदा ऑफसेट ने बैंक में निगम का बिना डिस्पैच नंबर और बिना दिनांक का पत्र बैंक गारंटी 20 लाख रूपए वापसी के लिए प्रस्तुत किया है। निगम की नस्तियों में जांच-पड़ताल करने पर उक्त पत्र निगम की नस्तियों से जारी नहीं होना पाया गया।
इसके बाद फिर से शारदा ऑफसेट ने 23 जनवरी 2020 को पत्र लिखकर 40 लाख रूपए की बैंक गारंटी संलग्न करने का उल्लेख कर फिर से कागज की मांग की। जिसके विरूद्ध फर्म द्वारा कागज प्रदान किया। बैंक गारंटी की पुष्टि के लिए निगम ने बैंक को पत्र भेजा, तो बैंक द्वारा केवल 20 लाख की बैंक गारंटी पुष्टि की गई।
इस पर निगम ने 28 अप्रैल 2020 को शारदा ऑफसेट को नोटिस जारी किया। फर्म द्वारा कहा गया कि पापुनि के किसी कर्मचारी द्वारा फर्म के लेटर हैड का अनुचित उपयोग कर 23 जनवरी 2020 को पत्र जारी किया गया। इसकी नस्ती निगम कार्यालय में प्रचलित है। फर्म द्वारा स्वीकार किया गया कि लेटर हैड, जो निगम के कर्मचारी के पास किस प्रकार पहुंचा। साथ ही षडय़ंत्रपूर्वक कागज हासिल करने के मामले में शारदा प्रिंटर्स एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।
 



Share

Leave a Reply