छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बस्तर पुलिस ने मजदूर का किया अंतिम संस्कार, सीएसपी हेमसागर सिदार ने दी मृतक को मुखाग्नि

बस्तर पुलिस ने मजदूर का किया अंतिम संस्कार, सीएसपी हेमसागर सिदार ने दी मृतक को मुखाग्नि
Share

जगदलपुर। कोरोना वायरस महामारी के बचाव और रोकथाम के लिए शासन प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है, देशभर में लाभ डाउन लागू है। इस परिस्थिति में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने में असक्षम है। कई लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य जगहों में फंसे हुए हैं जहां किसी की मौत हो जाने पर बड़ी विकट परिस्थिति बन जाती है। ऐसी ही स्थिति में बस्तर में शुक्रवार को बिहार निवासी एक मजदूर की मौत हो जाने से निर्मित हुई। जिसका हल निकालते हुए बस्तर की पुलिस ने पूरे सम्मन के साथ मजदूर रणधीर कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी रणधीर कुमार पीलिया तथा किडनी फेल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। लॉक डाउन की वजह से रिश्ते-नातेदारों का पहुंचना कठिन था, साथ ही उन्हें उनके गृहग्राम बिहार के नालंदा भेज पाना भी आसान नहीं था, ऐसे में बस्तर पुलिस ने मानवधर्म का परिचय देते हुए रिश्तेदार बनकर परिजन का भी दायित्व बखुबी निभाया। वीडियो कॉलिंग के जरिए परिवार वालों को अंतिम दर्शन कराने के बाद सीएसपी हेमसागर सिदार ने मृतक को मुखाग्नि दी और संपूर्ण संस्कार का निर्वहन भी किया।

रणधीर कुमार पिछले ढाई सालों से सुकमा जिले में काम कर रही यूनिफेब इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर का काम करता था। उन्हें पहले से ही पीलिया और किडनी का ईलाज भी चल रहा था। लेकिन कल देर रात अचानक तबीयत बिगडऩे की वजह से उसकी मृत्यु हो गई । फिलहाल बस्तर पुलिस नगर निगम के मदद से रणधीर कुमार का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने अपनी रोजमर्रा के दायित्व के साथ मानवधर्म की मिसाल पेश किया है


Share

Leave a Reply