BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फेसबुक में महिला से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 फेसबुक में महिला से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Share

बिलासपुर। पति को छोड़कर अकेली रह रही महिला से युवक ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर उसे प्रेमजाल फंसाकर शादी करने का झांसा दिया, और युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने उससे शादी रकने से इन्कार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। जांच के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन टीआइ सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि 26 वर्षीय महिला अपने पति को छोड़कर अकेली रहती है। इस दौरान फेसबुक के जरिए महिला की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारतीय नगर निवासी शैलेंद्र साहू से हुई। दोनों आपस में फेसबुक में चैटिंग करने लगे। फिर उनकी दोस्ती हो गई। इस बीच दोनों आपस में मिलने जुलने लगे। फिर युवक उसके घर आना जाना करने लगा। इस बीच युवक ने उससे प्यार का इजहार किया। युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया, और शारारिक संबंध बनाने लगा। बाद में महिला को पता चला युवक भी पहले से शादी शुदा है। इस पर महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन प्रेमी युवक शैलेंद्र साहू ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर पीडि़त महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र साहू के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Leave a Reply