BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीईओ कार्यालय का लेखापाल बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार...

बीईओ कार्यालय का लेखापाल बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार...
Share

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ ब्लॉक में एक बार फिर एसीबी की टीम ने दबिश देकर बीईओ कार्यालय के लेखापाल बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गौरतलब पूर्व में बिलाईगढ़ बीईओ रहे पीके शर्मा का कोरोना काल के दौरान निधन हो गया था, जिसके बाद उनके परिजनों को पीएफ के अलावा अन्य शासकीय फंड से राशि मिलना था। जिस पर बिलाईगढ़ बीईओ कार्यालय के लेखापाल रथराम बंजारे ने राशि दिलाने के एवज में पुत्र स्वाधीन शर्मा से कुल 2,35,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद लेखापाल को उनके खाते में 50,000/- (पचास हजार रुपए) दिया गया था। बावजूद उनके पुत्र को बार-बार घुमाया जा रहा था और ऑफिस का चक्कर काट रहा था। जिससे पुत्र परेशान था। लेखापाल ने और 15000 रुपए की मांग की थी। जिस पर पुत्र स्वाधीन शर्मा ने रायपुर एसीबी को शिकायत कर दिया। जिसके बाद आज एसीबी की टीम ने बीईओ कार्यालय में दबिश दे लेखापाल रामनाथ बंजारे को 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।
 



Share

Leave a Reply