छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भटगांव विधानसभा को मिली बड़ी निर्माण कार्यो की सौगात, पढ़िये पूरी खबर....

 भटगांव विधानसभा को मिली बड़ी निर्माण कार्यो की सौगात, पढ़िये पूरी खबर....
Share

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर दिया है। इस बजट की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के लिए गोबर से बने पेटी का उपयोग किया जो आकषर्ण विषय रहा। विदित हो कि भटगांव विधानसभा को भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े के प्रयासों से इस बजट में लगभग 70 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।

संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े के कार्यकाल में भटगांव विधानसभा में निर्माण कार्यो की सौगात दी जा रही है। 2022 के इस बजट में मुख्य रूप से प्रतापपुर-चन्दरमेढा-भैयाथान मार्ग कुल लंबाई में से 8 किलोमीटर बीटी नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति। ग्राम गंगापुर में हाई स्कुल भवन निर्माण कार्य हेतु 75 लाख, ओडग़ी जलाशय योजना योजना के जीर्णोद्धार हेतु 55 लाख, डुमरिया जलाशय योजना के जीर्णोद्धार हेतु 83.60 लाख, कल्याणपुर जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य हेतु 1.50 करोड़ रुपए, कनकपुर जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 70 लाख, सोनपुर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 2.50 करोड़ रुपए, चंद्रपुर जलाशय योजना का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ 5 लाख रुपए, सत्यनगर जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 3 करोड़, दनोली जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 3 करोड़, गिरजापुर जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1 करोड़, ग्राम कुप्पा में व्यवप्रवर्तन का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ रुपए, ग्राम बतरा में सुल्म् सिंचाई योजना हेतु 62.50 लाख, ग्राम चुनगड़ी में एनीकट निमार्ण कार्य हेतु 3 करोड़, ग्राम हिराडबरी में पासंग नाला पर स्टाम्प डेम सह पुलिया निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ की स्वीकृति, शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्था ओडग़ी में नवीन ट्रेड प्रारंभ की स्वीकृति। झिलमिली (भैयाथान) से उदयपुर मार्ग कुल लंबाई में से 36 किलोमीटर में बीटी नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 16 करोड़ रुपए की स्वीकृति। गंगौटी से शिवपुर नावा पारा पहुच मार्ग तक पक्का सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ रुपए, जिला सुरजपुर के आशिर्वाद अस्पताल से कन्या परिसर रोड तक पक्का सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपए, सुरजपुर के एन.एच 43 से राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय अजिरमा तक लंबाई 3 किलोमीटर पक्का सड़क निमार्ण हेतु 3 करोड़ रुपए, ग्राम तेलगांव अटल चौक से खोखापारा होते हुए बैजनाथपुर पहुंच मार्ग पक्का सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ रूपये, कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका मार्ग के 8 किलोमीटर सड़क मार्ग के मजबूतीकरण हेतु 4 करोड़ रुपए, धरसेड़ी से कर्री-कुप्पी पहुंच मार्ग तक पक्का सड़क निर्माण हेतु 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।


बरहाल भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े के प्रयासों से निरन्तर ही करोड़ो की निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। वहीं बाकी बचे कार्यो की अनुपूरक बजट में स्वीकृति दिलाने की बात भटगांव विधायक ने की है। करोड़ो के सौगात देने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भटगांव विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
0
 



Share

Leave a Reply