BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

 बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप
Share

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश सरकार को बस्तर में नक्सलवाद से निपटने के लिए पूरी तरह से विफल बताया। साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें प्रदेश का निष्क्रिय मंत्री कहा है।
 
 
भाजपा कार्यालय में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश वासियों को गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे लाभ को बताने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया गया था। इस दौरान मीडिया के एक सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद नक्सलवाद को बढ़ावा मिलने के साथ ही घटनाओं में भी लगातार इजाफा हाने की बात कही है। केदार कश्यप ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने और इसके खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है।
 
 
केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर लगाए आरोप पर केदार कश्यप ने प्रदेश के गृहमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गृहमंत्री इतने निष्क्रिय हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं रहता है कि नक्सल घटनाओं में कितने जवान शहीद हुए हैं और कहां कौन सी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता होना चाहिए कि बस्तर से नक्सलवाद को कैसे खत्म करें, लेकिन कांग्रेस कार्यकाल के 02 वर्ष बीतने वाले हैं, लेकिन नक्सलवाद के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बार भी बस्तर में कोई बड़ी बैठक नहीं की है। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है।


Share

Leave a Reply