BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: बरातियों से भरी पिकअप वाहन पलटने से मौके पर दो लोगों की मौत, कई घायल

 बड़ा हादसा: बरातियों से भरी पिकअप वाहन पलटने से मौके पर दो लोगों की मौत, कई घायल
Share

जशपुर: जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है यहां बाराती से भरी पिकअप वाहन पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में बच्चे भी सवार थे और बच्चों को भी घटना में चोट आई है। वही बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पढ़िए पूरी खबर-
सन्ना थाना के ग्राम फुलझर में गुरूवार की रात 9 बजे बाराती से भरे एक पिकअप वाहन पलटने से घटना स्थल पर दो लोगों की मौत कई लोग घायल बताया जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा से बारात लेकर एक पिकप वाहन ग्राम फुलझर आई थी।

वहीं शादी के बाद वापस लौट रहे बाराती से भरी पिकअप वाहन ड्राईवर की लापरवाही से ग्राम फुलझर के समीप पलट गई, जिसमें घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए सन्ना प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया है।

वहीं घटना की सुचना मिलने पर सन्ना पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है, वहीं दोनों परिवारों सहित गांव के लोग सदमे में है। उल्लेखनीय है की जसपुर जिले में पिकअप वाहन से कई बार दुर्घटना हुई है और अधिकांश घटना में बारात लेकर लोग जा रहे थे। बड़ी दुर्घटनाओं के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं और पिकअप वाहन का उपयोग को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कर रहे हैं, जिसका परिणाम यह दुर्घटना भी है। बहरहाल पुलिस मामले में कार्रवाई भी कर रही है और घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है।
 


Share

Leave a Reply