नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए सचिव की हुई नियुक्ति, जाने किसे मिली जिम्मेदारी

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए सचिव की हुई नियुक्ति, जाने किसे मिली जिम्मेदारी
Share

रायपुर | दिनेश शर्मा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव नियुक्त किये गए हैं । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के सचिव दिनेश शर्मा अपर सचिव विधानसभा के रूप में भी कार्यरत हैं । उन्हें आज सचिव पद पर पदोन्नत किये जाने के आदेश जारी हुआ ।

पढ़ें : राजधानी में फिर आया शदी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का मामला सामने, पढ़ें पूरी खबर

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विगत 20 वर्षों में यह प्रथम अवसर है, जब छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अधिकारी, विधानसभा के सचिव नियुक्त हुए हैं । यह सुखद संयोग ही है कि 1 नवम्बर छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर राज्य की सर्वोच्चय प्रजातांत्रिक संस्था, सबसे बड़ी पंचायत, विधानसभा में एक छतीसगढिया अधिकारी की वरीयता को सम्मान देते हुए उन्हें सेवा का अवसर दिया गया है ।


दिनेश शर्मा अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 1994 में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी विधानसभा की सेवाएं आरम्भ की थी । इसके पश्चात, वर्ष 2000 में छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में उनकी सेवाएं छतीसगढ़ विधानसभा में स्थानातरित हो गई । विधानसभा में उन्होंने कर्मठता के साथ वरिष्ठ प्रतिवेदक, प्रवरश्रेणी प्रतिवेदक, अवर सचिव के पद को सुशोभित किया ।



Share

Leave a Reply