BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 18+ को वैक्सीनेशन की तैयारी हुई पूरी, 2 संभागों के कई जगहों में 2 से शुरू होगा वैक्सीनेशन

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 18+ को वैक्सीनेशन की तैयारी हुई पूरी, 2 संभागों के कई जगहों में 2 से शुरू होगा वैक्सीनेशन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों का वैक्सीनेशन शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसकी पुष्टि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की है। सिंहदेव ने कहा कि राज्य के सभी जगहों में समय पर वैक्सीन पहुंचने की तैयारी विभाग कर रही है, लेकिन जिन जगहों पर वैक्सीन की डोज समय पर नहीं पहुँच पाएगी वहां 2 मई से वैक्सीनेश शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की डोज समय नहीं मिलने के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैक्सीनेशन आगे बढ़ने की घोषणा की थी, लेकिन शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन की घोषणा की हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में 8-8 सौ वैक्सीन और प्रदेश के नगरीय निकायों में 2300 वैक्सीन भेजी जा रही है। डेढ़ लाख वैक्सीन को 146 विकासखंडों में 1 लाख 16 हजार वैक्सीन और शेष 34 हजार वैक्सीन को 14 नगरीय निकायों में 2371 वैक्सीन के हिसाब से वितरित किया जा रहा है।
राज्य में पूर्व के निर्णय के अनुसार 45+ आयु के नागरिकों के लिए अलग और 18+ आयु वर्ग के नागरिकों के लिए अलग वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किये जायेंगे। वैक्सीनेशन केंद्रों की व्यवस्था के लिए सभी जिलों के एसपी और क्लेक्टरों को सरकार ने निर्देशित कर दिया है।
राज्य में वैक्सीनेशन आरक्षण के आधार पर होगा। इस व्यवस्था के तहत सबसे पहले अन्त्योदय राशन कार्डधारी अति गरीब लोगों को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सबसे बाद मेें सामान्य राशन कार्ड धारियों को यह टीका लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टीकाकरण में सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए प्राथमिकता की मांग की थी। बाद में जब यह स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार के खर्च से हो रहे टीकाकरण में वह ऐसे वर्गों के लिए खुद ही प्राथमिकता तय कर सकते हैं।
 



Share

Leave a Reply