BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा खुलासा: चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी भतीजे के अपहरण की साजिश, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा

 बड़ा खुलासा: चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी भतीजे के अपहरण की साजिश, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा
Share

जांजगीर। जांजगीर के बलौदा के ठड़गाबहरा में व्यापारी के 6 साल के मासूम अनुज का बाइक सवार अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया था। जिसे 12 घंटे के भीतर किडनैपर्स के चंगुल से पुलिस ने छुड़ा लिया। एसपी पारूल माथुर की अगुवाई में देर रात चले पुलिस आपरेन में मासूम को जहां सकुशल बरामद किया गया, वहीं दो अपहर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जब पुलिस ने अपहर्ताओं की कुंडली खंगाली तो अपहर्ता कोई और नहीं बल्कि बच्चे का ही चाचा निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिल कर भतीजे को अगवा कराया था और 5 लाख के फिरौती की मांग की थी।

पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल ये पूरा मामला बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे का था, जब जांजगीर के बलौदा के ठड़गाबहरा में राजेंद्र कुर्रे नाम के व्यापारी के बेटे अनुज का बाइक सवार अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में शाम करीब 4 बजे अपहर्ताओं का फोन फिरौती के लिए आया, जिसमें 5 लाख रुपये की डिमांड की गयी। पुलिस ने इसी कॉल डिटेल के आधार अपहर्ताओं की तलाश शुरू की तो लोकेशन बिलासपुर-मस्तूरी का मामला।

कड़ाई से पूछताछ करने पर चाचा का नाम आया सामने-
जिसके बाद एसपी पारूल माथुर ने बच्चे को बरामद करने का आपरेशन शुरू किया। मस्तूरी पहुंची पुलिस ने देवगांव से अंकित नाम के युवक को पकड़ा, जिसने अनुज को गांव के खेत में बने एक घर में छुपाकर रखा था। अनुज को सकुशल छुड़ाने के बाद पुलिस ने अंकित खांडेकर से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसमें राजा कुर्रे का नाम सामने आया। दरअसल राजा कुर्रे मासूम अनुज का चचेरा चाचा था। पैसे के लिए राजा कुर्रे ने अपने भतीजे की ही अपहरण की साजिश रची थी। इस मामले में एक युवती को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोप है कि जिस फोन से फिरौती केलिए कॉल किया जा रहा था, उसी फोन से युवती के साथ दिन में 20 बार से ज्यादा बातचीत हुई थी। पुलिस के पास यही पहली कड़ी थी, जिसके बाद अपहर्ताओं तक पुलिस पहुंचने में कामयाब रही।


Share

Leave a Reply