BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया, इस बैच के सात छात्र अगले एक वर्ष के लिए निलंबित

बड़ी खबर : मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया, इस बैच के सात छात्र अगले एक वर्ष के लिए निलंबित
Share

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। रैगिंग के शिकार छात्र ने इसकी शिकायत दिल्ली एंटी रैगिंग सेल से किया है। भेज गए मेल में पीड़ित छात्र ने रैगिंग की पूरी कहानी अफसरों को बताया है। जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार पीड़ित जूनियर छात्रों ने 6 सीनियर छात्रों के खिलाफ लिखित में की है। खुलासा किया है कि कॉलेज के 62 जूनियर छात्रों के साथ 8 अगस्त को रैगिंग ली गई थी। इस दौरान कमरे में बंद कर पिटाई भी की। वहीं जिन 6 सीनियर छात्रों के नाम सामने आए हैं वे 2016 बैच के दो और 2018 बैच और 2017 बैच के दो छात्र शामिल है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ने भी मामले में रिपोर्ट भेजी है। डीन US पैकरा ने इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग करने के आरोप में संस्थान ने सात छात्रों को निलंबित कर दिया है।बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में स्थित स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस के कनिष्ठ छात्रों के साथ रैगिंग करने के आरोप में संस्थान ने वर्ष 2016, 2017 और 2018 बैच के सात छात्रों को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉक्टर यू एस पैकरा ने बताया कि वरिष्ठ छात्रों पर कार्रवाई कनिष्ठ छात्रों की शिकायत पर की गई है। पैकरा ने बताया कि कनिष्ठ छात्रों ने शिकायत की थी कि गत आठ अगस्त को वर्ष 2019 बैच के कुछ कनिष्ठ छात्रों के साथ वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग की थी।उन्होंने बताया​ कि रैगिंग की घटना के बाद कनिष्ठ छात्रों में से एक छात्र ने रैगिंग-रोधी केंद्रीय समिति (दिल्ली) में ऑनलाइन शिकायत की थी। ​छात्र की शिकायत के बाद समिति ने चिकित्सा महाविद्यालय की रैगिंग-रोधी समिति से इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा था। डीन ने बताया कि मामले की जांच के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2016, 2017 और 2018 बैच के सात छात्रों को कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में अगले एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई भी शिकायत नहीं की गई है। रैगिंग करने के आरोपी छात्रों का नाम उजागर नहीं किया गया है। 



Share

Leave a Reply