छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस गांव के घर में मिला 6 फीट का अजगर और 7 फीट का मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस गांव के घर में मिला 6 फीट का अजगर और 7 फीट का मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप
Share

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर इलाके से वन विभाग की टीम ने अजगर समेत एक मगरमच्छ को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, बारसूर नगर पंचायत क्षेत्र के एक घर में सोमवार की देर शाम एक 6 फीट का अजगर निकला था। वहीं इसी इलाके में खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने एक बड़े से मगरमच्छ को देखा। जिसकी सूचना दंतेवाड़ा वन विभाग को दी गई थी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर दोनों का रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ दिया है। अजगर को जंगल में और मगरमच्छ को इंद्रावती नदी में छोड़ा गया है।


जानकारी के मुताबिक, बारसूर के स्कूलपारा के एक घर के सदस्य आंगन में बैठे हुए थे। इस दौरान उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर देखते ही वो सहम गए। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत पहुंची। टीम ने करीब घंटे भर की मशक्कत कर अजगर को घर से निकाला और पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर मंगल कर्मा ने बताया कि, करीब 6 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया है। तीन महीने के अंदर 3 अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है।


खेतों से किया गया मगरमच्छ का रेस्क्यू
बारसूर में सोमवार की दोपहर खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने फसल के बीच में एक मगरमच्छ को देखा था। मगरमच्छ को देख इलाके में जबरदस्त हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, यह मगरमच्छ बारसूर के एक तालाब में काफी दिनों से मौजूद था। लेकिन सोमवार को तालाब के पास में ही स्थित खेतों तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने लगभग डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। डिप्टी रेंजर ने बताया कि, इस मगरमच्छ की लंबाई 7 फीट है और इसका वजन लगभग 70 किलो है। मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से इंद्रावती नदी में छोड़ दिया गया है।


मगरमच्छ के मिले थे डेढ़ दर्जन बच्चे
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर इलाके में भारी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। कुछ महीने पहले इंद्रावती नदी के किनारे एक छोटे से बरसाती नाले में मगरमच्छ के करीब 16 बच्चे देखे गए थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन कर्मियों ने सभी बच्चों को इंद्रावती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया था। बताया जाता है कि, इस इंद्रावती नदी के मुचनार घाट में भारी संख्या में मगरमच्छ व घड़ियाल हैं।



Share

Leave a Reply