बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शहर के इंडस्ट्रियल इलॉके के फेक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के औद्योगिक क्षेत्र छावनी के एक कंपनी में लगी भीषण आग। जिस कंपनी में आग है, वो एक केमिकल कंपनी बताई जा रही है। आग का काला धुंआ पांच किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी का नाम उत्कल हाइड्रो कार्बन्स बताया जा रहा है।
पढ़ें : बड़ी खबर: कोरोना मरीज ने एम्स रायपुर के तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच
पुलिस ने बताया कि टेबलेटिंग सेक्शन में आग लगी है, जहां डामर के टैबलेट बनाए जाते हैं। करीब एक बजे के आस-पास कंपनी में आग लगी थी। उस दौरान कंपनी में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
करीब सवा दो बजे के तीन ड्रमों में धमाका भी हुआ था, बताया जा रहा है कि उनमें केमिकल भरा हुआ था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी। उन्हें काबू में करने के लिए जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।




