BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 11 विद्यार्थी संक्रमित

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 11 विद्यार्थी संक्रमित
Share

धमतरी। शिक्षण संस्थान खुलने के बाद अब वहां बच्चों के पॉजिटिव मिलने की खबर लगातार आ रही है। ऐसे ही कुरूद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जांच के बाद मंगलवार को 5 व बुधवार को 6 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाये गये जिन्हें पालकों के सुपुर्द कर दिया गया है। विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पालकों में हडकंप मच गया है। 

स्कूलों की परीक्षा अब नजदीक आने लगी है जिसे देखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार ने कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने की अनुमति दी है। लेकिन कुछ जगहों में विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यलय कुरूद में 10वीं व 12वीं के 121 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बुलाया गया था। 15 दिन पहले बुलाये गये विद्यार्थियों को कोरोना टेस्ट निगटिव आने पर ही प्रवेश दिया गया। अब अचानक वहां संक्रमण फैल गया है। मंगलवार को जांच के बाद 5 विद्यार्थी व बुधवार को 6 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व दो विद्यार्थी और पॉजिटिव पाये गये थे।

इस संबंध में कुरूद के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि मंगलवार को 5 और बुधवार को 6 विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये है। सभी लोगों की जांच हो चुकी है। एहतियात बरतने के निर्देश दे दिये है। 

इस संबंध में नवोदय विद्यालय की प्राचार्य मंजू शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मंगलवार को 5 विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये है जिन्हें पालकों के सुपुर्द कर दिया है। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को कोविड नियमों का पालन करने कहा गया है। यहां डॉक्टर व नर्स मौजूद हैं। 
00 8369 लोगों ने लगवाया टीका

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन लगाया जा रहा है। प्रथम चरण में 10 हजार 128 लोगों ने पंजीयन कराया था जिसमें से 8 हजार 13 लोगों ने पहला और 2हजार 467 लोगों ने सेकेंड डोज लिया है। दूसरे चरण के 45 से 60 वर्ष के आयु के 116 और 60 वर्ष से अधिक के 240 लोगों ने टीका लगवाया है। 


Share

Leave a Reply