नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोरोना पॉजेटिव महिला ने 24 घंटे के भीतर की दूसरी बार जान देने की कोशिश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोरोना पॉजेटिव महिला ने 24 घंटे के भीतर की दूसरी बार जान देने की कोशिश
Share

कोरबा। कोरोना पॉजेटिव महिला ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार जान देने की कोशिश की है, हालांकि फिलहाल महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पूरा परिवार कोरोना पॉजेटिव बताया जा रहा है। हालांकि महिला ने जान क्यों देने की कोशिश की, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। लेकिन 24 घंटे के भीतर दो बार खुदकुशी की कोशिश ने कोविड सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया जा रहा है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
महिला बालको क्षेत्र की रहने वाली है और कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजेटिव पायी गयी थी। महिला के पति और दो बच्चे भी कोरोना पॉजेटिव हैं। 29 वर्षीय महिला को पहले बालको के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था। कल वहां महिला ने सेनेटाइजर पीकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना संक्रमित महिला को बालको को कोविड हास्पीटल में भर्ती कराया। आज फिर से उस महिला ने अस्पताल के पहली मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। महिला बुरी तरह से जख्मी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में घरेलू विवाद को लेकर भी जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply