बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, घर से कहकर निकला था कुछ देर में लौटूंगा
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला रेलवे क्रासिंग पर आज एक डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का नाम ऋषि साहू बताया जा रहा है। मृतक डाक्टर अपने घर से कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन वो नहीं लौटा, उसने सुपेला रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक का मोबाईल फोन मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। हालांकि डॉक्टर ने खुदकुशी क्यों कि इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।




