नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पिकनिक मनाने गये इंजीनियर की जलप्रपात में डूबने से हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पिकनिक मनाने गये इंजीनियर की जलप्रपात में डूबने से हुई मौत
Share

भिलाई/जगदलपुर | पिकनिक मनाने गए एक इंजीनियर की मौत चित्रकोट जलप्रपात के पानी में डूबने से हो गई है। इस मामले में खास बात यह है कि इंजीनियर पानी में कब डूब गया इसकी भनक उसके साथियों को भी नहीं लगी। काफी देर तक जब उनका साथी नजर नहीं आया तो फिर पुलिस की मदद ली गई और पुलिस ने देर शाम जलप्रपात से युवक की लाश बरामद की।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय रामोद्री सूर्यनारायण मूलत: आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम का रहने वाला था। वह भिलाई में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था। ऐसे में भिलाई से 14 सदस्यीय एक दल जगदलपुर के चित्रकोट में घूमने आया हुआ था। दल के सभी सदस्य रविवार को जलप्रपात के नीचले हिस्से में पहुंचे और यहां नाव घाट से कुछ दूरी पर नहाने लगे।

दोपहर को अचानक जब रामोद्री कहीं नजर नहीं आया तो उसकी साथियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थोड़ी ही देर में बाद चित्रकोट पुलिस चौकी तक भी पहुंच गई और फिर पुलिस ने स्थानीय मछुवारों के साथ पानी में खोजबीन शुरू की। पुलिस को जलप्रपात के बीच में रामोद्री की लाश मिली। इधर घटना के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव के पीएम की व्यवस्था की जा रही है। इस मामले में पुलिस बारिकी से जांच कर रही है और दल के सभी सदस्यों का बयान दर्ज किया जा रहा है। 

 

 


Share

Leave a Reply