लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: हैवानों ने किशोरी को बनाया अपने हवश का शिकार, मामले में 3 गिरफ्तार अन्य अभी भी फरार

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: हैवानों ने किशोरी को बनाया अपने हवश का शिकार, मामले में 3 गिरफ्तार अन्य अभी भी फरार
Share

भिलाई। छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी भिलाई भिलाई में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल 3 आरोपियों को पकडऩे में कामयाब रही, वहीं अन्य 3 आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना 25 फरवरी को दोपहर की बताई जा रही है, वहीं घटना की रिपोर्ट 26 फरवरी की शाम को दर्ज कराई गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों पकडऩे में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य 3 आरोपी फरार है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।
 
अभी अभी मिली खबरों के अनुसार-
छत्तीसगढ़ कर दुर्ग जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर 13 साल की बच्ची के साथ छह लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना 25 फरवरी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र की है। नाबालिग बच्ची खदान में काम करने वाले मजदूर परिवार से है। 25 फरवरी को जब नाबालिग बच्ची नहाने के लिए खदान मे गयी हुई थी, उस दौरान बच्ची के परिचित लड़के ने अपने घर पर बुलााया और वहां पहले से मौजूद पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिये। घटना के बाद आरोपियों ने पीडि़ता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गये। लोक लॉज के डर से पीडि़ता ने घटना की जानकारी 26 फरवरी को अपने माता पिता को दी। जिसके बाद इस मामले में नेवई थाने में शिकायत दर्ज की गयी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पांच नाबलिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ 376, 342, 506, और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही सभी आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ भी की जा रही है।


Share

Leave a Reply