BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: करोड़ो की बहुमूल्य रत्न की तस्करी कर बेचने की फिराक में घूम रहे अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: करोड़ो की बहुमूल्य रत्न की तस्करी कर बेचने की फिराक में घूम रहे अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Share

महासमुंद। बहुमूल्य रत्न की तस्करी कर ज्वेलरी दुकानों में बेचने की फिराक में घूम रहे एक अंतरराज्यीय आरोपी को साइबर सेल व बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीएसएफ का रिटायर्ड जवान है। उसके पास से 62 प्रकार के कुल 2600 नग बहुमूल्य रत्न बरामद की है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 102 जाफौ के तहत कार्रवाई की है। कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बसना क्षेत्र में एक व्यक्ति विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर साइबर सेल बसना व पुलिस की टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर सराफा मार्केट में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जिसने काले रंग का बैग पकड़ा था पूछताछ पर उसने अपना नाम भूपेन्दर सिंह चौहान पिता नारायण सिंह चौहान (43) वार्ड 5 मोहल्ला खेड़ा चकबंदी थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश का निवासी बताया। 

जब पुलिस ने काले रंग की बैग की तलाशी ली तो अलग अलग पैकेट में विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न-पुखराज, जरकन, ओपल, गुलाबी जरकन, गोमेद, मोती छर्रा, जमुनिया, लहसुनिया ,पीला गोमेद, मोती बड़ा, मूंगा लाल, सफेद मूंगा, टोपाज, सुलेमानी हकीब, फिरोजा भट्टी ,ओनेक्स, मोती, महा मरियम ,टाइगर ,नीली ग्लास, रुद्राक्ष माला, नवरत्न आदि 62 प्रकार के कुल 2600 नग बहुमूल्य रत्न मौके से जब्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन बहुमूल्य रत्नों की कुल कीमत लगभग एक करोड़ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह रत्न वेनु गोपाल जेंस जौहरी बाजार जयपुर, राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडि़शा राज्य में घूम-घूम कर वह ज्वेलरी दुकानों में बेचता है। आरोपी के पास से उक्त रत्न के संबंध में किसी प्रकार की खरीदी- बिक्री का कोई प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 102 जाफौ के तहत कार्रवाई की। 
 


Share

Leave a Reply