BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : कोरोना से मृत शासकीय कर्मचारियों के परिवार को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : कोरोना से मृत शासकीय कर्मचारियों के परिवार को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
Share

सूरजपुर  छ.ग. शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलता की घोषणा के परिपालन में सूरजपुर जिले के अन्तर्गत कोविड काल में शिक्षा विभाग के दिवंगत शासकीय कर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु नवपदस्थ कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने पहल की। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय ने तत्काल कार्यवाही करते हुये कोविड काल में शिक्षा विभाग के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये।

     जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति पर कलेक्टर सभा कक्ष में श्री मंगल सिंह आ. स्व. श्री पन्नेलाल सिंह, श्री परमानन्द सिंह आ. स्व. श्री पवन साय, श्री शैलेन्द्र सिंह आ स्व. श्री भगवान सिंह, निहारिका देवांगन आ. स्व. श्री अशोक कुमार देवांगन, श्री रोहित कुमार श्रीवास्तव माता स्व. श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, श्री ओम प्रकाश आ.स्व. श्री इन्द्रपाल सिंह, वेदप्रकाश मेहता आ.स्व. श्री श्यामबिहारी मेहता को लिपिक पद एवं श्री राहुल सिंह आ. स्व. श्री रामस्वरूप सिंह का भृत्य पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान किया। 

      इस भावुक समय पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने परिजनों को संबोधित करते हुये कहा कि दिवंगत शासकीय कर्मियों को हम ला तो नहीं सकते, फिर भी उनके जीवकोपार्जन एवं परिवार के संरक्षण हेतु यह नियुक्ति पत्र देकर अपने दायित्व को पूर्ण कर रहें हैं। जिला प्रशासन कोविड काल में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों के साथ सदैव खड़ा है। कलेक्टर के उद्बोधन से परिजनों में आत्मविश्वास का संचार हुआ और उन्होंने इस नियुक्ति के लिये कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये साधुवाद ज्ञापित किया है।



Share

Leave a Reply