BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : अब इस जिले में जारी हुआ नाईट कर्फ्यू का आदेश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बिग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : अब इस जिले में जारी हुआ नाईट कर्फ्यू का आदेश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share

राजनांदगांवकलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों एवं शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में धारा 144 प्रभावशील किया है। जिसके अंतर्गत प्रभावशील धारा 144 के परिप्रेक्ष्य में प्रतिबंधात्मक आदेश अधिरोपित किया गया है। आदेश के अनुसार रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। रात्रि 9 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी। रात्रि 9 बजे के बाद दुकान खुली पाये जाने पर दुकानदार के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। रेस्टोरेंट, खाने का होटल, टिफीन सेवा संबंधी होटल रात्रि 10 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके पश्चात् खुला पाये जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। अस्पताल, दवाई दुकान एवं पेट्रोल पम्प प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।

जिले में अत्यावश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकलेंगे, अनावश्यक रूप से घूमना प्रतिबंधित रहेगा। जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा उसके विरूद्ध महामारी नियंत्रण अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। होम आइसोलेशन का कठोरता से पालन करना होगा। जो भी व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, यदि उसके द्वारा होम आइसोलेशन के लिए निर्धारित नियमों एवं मापदण्डों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसे होम आइसोलेशन से हटाकर कोविड-19 केयर सेन्टर में तत्काल भर्ती कराया जायेगा। प्रत्येक व्यक्तियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति मास्क के बिना घूमते पाया जाएगा, उसके विरूद्ध शासन द्वारा निर्धारित 500 रूपए जुर्माना की राशि से दंडित किया जाएगा।



Share

Leave a Reply