CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री से भरी ऑटो, हादसे में दो महिलाओं की मौत 5 घायल

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री से भरी ऑटो, हादसे में दो महिलाओं की मौत 5 घायल
Share

धमतरी। जिले के केरेगांव थाना इलाके में ऑटो पलटने से ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ईलाज के दौरान दो की मौत हो गई, वही 5 की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग लसुनवाही गांव से हर्राकोठी गांव की ओर जा रहे थे.इसी बीच हर्राकोठी घाटी के पास ढलान आने के कारण ऑटो का स्पीड अचानक बढ़ गई और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे। इस हादसे में लगभग 7 लोग घायल हो गए। हाइवे पेट्रोलिंग-2 को जब इसकी सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। वही जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान घायल महिला कुंज बाई यादव उम्र 65 वर्ष और अमरिका यादव उम्र 38 वर्ष मौत हो गई।

अपने रिश्तदार के घर शादी में जा रहा था परिवार- 
जानकारी के मुताबिक सभी यादव परिवार से है और अपने रिश्तेदार के घर शादी के टिकावन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हर्राकोठी गांव के पहले ढलान आने पर ऑटो चालक ने ऑटो रोकने को कोशिश की,लेकिन ऑटो नही रुक पाया और अनियंत्रित होकर पलट गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं मृत महिलाओं के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल स्थित मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है।
 


Share

Leave a Reply