बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोपनीय सैनिक की अज्ञात ने गला रेतकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में एक गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अंडर कवर सैनिक को मौत के घाट उतार दिया गया है | मृतक सैनिक बीजापुर के शांतिनगर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में अज्ञात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
नैमेड थाना क्षेत्र की पुलिस इस सनसनीखेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गोपनीय सैनिक की हत्या के बाद कई पहलुओं से मामले की जांच की बात कही जा रही है । सैनिक की हत्या के मामले की संबंधित विभाग भी जांच करेगा।




