BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: जमीन का सौदा कर लाखों रुपये एडवांस लेकर दूसरे को बेच दी भूमि, ठगी का मामला दर्ज

 बड़ी खबर रायपुर: जमीन का सौदा कर लाखों रुपये एडवांस लेकर दूसरे को बेच दी भूमि, ठगी का मामला दर्ज
Share

रायपुर। 60 लाख में जमीन का सौदा कर 30 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद उक्त भूमि को दूसरे के पास बेच देने की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद सुभाष अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर माममला दर्ज कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार सांई विला भाठागांव निवासी देवेन्द्र चंद्राकर 36 वर्ष ने सिविललाईन थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 08 फरवरी 2017 को परिचित के माध्यम से प्रार्थीने सुभाष अग्रवाल से भिलाई 03 ग्राम अमलेश्वर जिला दुर्ग में 0.133 हेक्टेयर भूमि का 60 लाख में सौदा हुआ था। जिसके बाद सुभाष अग्रवाल ने एडवांस के तौर पर 30 लाख रुपये अपने एकाउन्ट में जमा करने को कहा था उसके द्वारा दिए खाते में बैंक ऑफ इण्डिया,ब्रांच पचपेड़ीनाका रायपुर 10 फरवरी व 13 फरवरी को चेक के माध्यम से 15-15 लाख कुल 30 लाख रुपये जमा करा दिया था। सुभाष अग्रवाल उक्त दिनांक से आज दिनांक तक न जमीन की रजिस्ट्री करा रहा है और न ही पैसा वापस कर रहा है। आरोपी से संपर्क करने पर टाल-मटोल कर रहा है। उसके घर जाने पर उसकी पत्नी बाहर से ही नही है कहकर भगा देती है। आरोपी ने जिस जमीन का प्रार्थी से इकरारनामा किया है उक्त जमीन को किसी और को बेच दिया है। 


Share

Leave a Reply