BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: राजधानी के इस इलाके में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश

 बड़ी खबर रायपुर: राजधानी के इस इलाके में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में छेड़छाड़ और चाकू-बाजी जैसे मामलो में इजाफा होता नजर आ रहा है। एक बार फिर राजधनी के इस पॉस इलाके में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अपहरण जैसे वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने रहेजा रेजीडेंसी में खेल रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व उनका अपहरण करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

पढ़िए पूरी खबर-
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी रोहित भालाधरे मूलतः निवासी बालाघाट अस्थायी रूप से अवंति विहार स्काई गार्डन के लेबर रूम में निवास करता है। आरोपी पेंटर है व पेंटिंग का कार्य करने रहेजा रेसीडेंसी पहुँचा हुआ था। जहां उसने खेल रही मासूम बच्चियों को जबरदस्ती परेशान कर उनका हाथ पकड़ मरीन ड्राइव चलने की ज़िद करने लगा, साथ ही आरोपी ने मासूमों को अच्छी तरह से खेल सीखा देने की बात कहते हुए अपने साथ चलने कहा जिससे बच्चियां डर गई और मौके से भाग गई। इतना ही नहीं आरोपी ने मासूमों को लिफ्ट से ऊपर उनके फ्लैट पर छोड़ने की भी जबरदस्ती की और गलत नियत से शरीर के कई अंगों को भी हाथ लगाया।

 आरोपी के खिलाफ किया गया मामला दर्ज-
इस मामले की सूचना थाना प्रभारी शर्मा को मिलते ही उन्होंने तत्परता से पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पतासाजी में लगाया जहां पुलिस को आरोपी की गिरफ़्तारी में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी के खिलाफ अपहरण,छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है व आज उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


Share

Leave a Reply