नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर रायपुर: महिला की आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: महिला की आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार
Share

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फेसबुक पर महिला की आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने वाले बीजेपी नेता को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम विवेक उर्फ मोनू भंडारी है, जो डोंगरगढ़ में भाजपा का मंडल महामंत्री भी है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला ने 2018 में गुढ़ियारी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया था कि विवेक भंडारी नाम के युवक ने फेसबुक पर महिला की अश्लील वीडियों और फोटो अपलोड़ की थी। पीड़िता के मना करने के बाद भी आरोपी लगातार फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। इस बात से आहत होकर महिला ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। महिला की शिकायत के बाद आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ धारा  509, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।

शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके आवास ड़ोगरगढ़ दो बार पहुंची थी, मगर आरोपी दोनों बार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने तीसरी बार में आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


Share

Leave a Reply