BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: शराब दुकान से 15 लाख रुपयों से अधिक की बिक्री राशि का गबन, दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: शराब दुकान से 15 लाख रुपयों से अधिक की बिक्री राशि का गबन, दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Share

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में शासकीय शराब दुकान का बिक्री की रकम बैंक में जमा न कर 15 लाख 74 हजार रुपये गबन कर लेने की रिपोर्ट पर जांच के बाद पुलिस ने शराब दुकान के दो कस्टोडियम अभिकर्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रियदर्शनी नगर पचपेड़ीनाका टिकरापारा निवासी परितोष बनर्जी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि वह सीएमएस कंपनी में  मैनेजर है। शासकीय शराब दुकान तेलीबांधा की प्रीमियम शराब दुकान एवं एफएल  शराब दुकान की 19 जनवरी 2021 की बिक्री की रकम 9 लाख 70 हजार 500 रुपये  एवं 21 जनवरी की बिक्री की राशि 10 लाख 22 हजार कुल 19 लाख 92 हजार 500 रुपये मे से 15 लाख 74 हजार रुपये सीएमएस कंपनी के कस्टोडियम (अभिकर्ता)अजय भोई 28 वर्ष पिता मकरध्वज भोई और रोहित साहू 23 वर्ष पिता फिरदास साहू ने एक राय होकर राशि गबन कर लिया।
 
आरोपी अजय भोई तथा दिनांक 21/01/21 को तेलीबांधा एफ.एल शराब दुकान से कस्टोडियम (अभिकर्ता) रोहित साहू द्वारा 10,22,000 रुपये संग्रहित किया गया था जिसे अगले दिन बैंक मे जमा करने के लिये वाल्ट मे रखे थे जिसे एक्सिस बैंक मे जमा करने के लिये ले गये थे किन्तु रकम जमा नही किये और उक्त रकम मे से 4,18,500 रूपये वाल्ट में जमा किये है और दोनो कस्टोडियम (अभिकर्ता) 15,74,000 रूपये का उपयोग कर अमानत मे खयानत कर लिये है। कंपनी के कर्मचारी द्वारा राशि के बारे में पुछने पर आरोपियों ने स्वयं के उपयोग में उक्त राशि का उपयोग करने की बात कबुल की है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34,409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।


Share

Leave a Reply