बड़ी खबर रायपुर: नशीली गोलियों समेत गांजा के साथ पहली ड्रग पैडलर रंगे हाथों गिरफ्तार, इस गैंग के लिए करती थी काम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मौहदापारा थाना पुलिस ने पहली ड्रग पैडलर मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से नशीली गोलियों समेत आधा किलो गांजा भी बरामद किया है।
पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर के मौहदापारा थाना पुलिस टीम ने निगरानी युवती और ड्रग पैडलर मुस्कान रात्रे को स्वीपर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के पास से 200 नग नशीली गोलियों समेत आधा किलो गांजा भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक महिला रक्सेल गैंग के लिए काम करती थी व शहर के कई थानों में महिला के खिलाफ करीब 10 से ज्यादा मामले दर्ज है।
मौदहापारा थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी व धारा 21 बी के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि गिरफ्तार युवती कई रहीसजादो के संपर्क में है. और युवती ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट को भी लॉक कर रखा है। जिसको खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत करेगी।




