बड़ी खबर रायपुर : राजधानी के इस क्षेत्र में कार और जीप में हुई जबरदस्त भिडंत, तेज रफ़्तार ने ले ली 1 की जान
रायपुर | राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातापारा के पास सड़क हादसा हो गया है | जानकारी के अनुसार महिंद्रा जीप और ब्रेजा कार में भिड़ंत हुई है | बताया जा रहा है कि जीप सवार 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है वहीँ 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
जानकारी के मुताबिक पंडरी लोधिपारा इलाके के 6 युवक अंगार मोती गंगरेल बांध डेम घूमने जा रहे थे | इस दौरान अभनपुर के सातापारा में यह हादसा हो गया| भीषण भिड़ंत में शंकर उर्फ तुलसी उम्र 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई | साथ ही 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है | सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अभनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है |
अभनपुर थाना एसआई मनीष वाजपाई ने बताया कि धमतरी की ओर से आ रही ओपन जीप और ब्रीजा कार आपस मे भीड़ गए, जिसमें 1 युवक की मौत हो गई है | अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है |




