लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर रायपुर: संयुक्त निदेशक ट्रेजरी मंत्रालय से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

 बड़ी खबर रायपुर: संयुक्त निदेशक ट्रेजरी मंत्रालय से लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Share

रायपुर। मंत्रालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रेजरी के संयुक्त निदेशक राजेश श्रीवास्तव लापता हो गए है। मंत्रालय से श्रीवास्तव वापस घर नहीं पहुंचे है। जॉइंट डायरेक्टर के लापता होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी है। राखी थाना में गुम इंसान का केस दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेजरी के जॉइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव एक मार्च को अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से आए उनकी पत्नी इंद्रावती भवन में उन्हें छोड़ने के बाद वापस ट्रांजिट मेस स्थित आवास चली गई। फिर पत्नी को किसी का फोन आया कि साहब कहा है। करीब 11:30 बजे राजेश श्रीवास्तव ने इंद्रावती भवन में प्रवेश किया फिर जो सीसीटीवी फुटेज आया है उसके मुताबिक वो 11:40 में ही इंद्रावती भवन से बाहर निकले है।12 बजकर 22 मिनट पर उनका आखिरी लोकेशन छेड़ीखेड़ी ओवरब्रिज के पास दिखा है।

बताया यह भी जा रहा है कि एक साल पहले राजेश श्रीवास्तव बिलासपुर में पदस्थ थे। ट्रांसफर होने की वजह से डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन वाली बात उनके परिजनों ने भी पुलिस को बताया है।

मामले में एडिशनल एसपी लखन पटले का कहना है कि ट्रेजरी के जॉइंट डायरेक्टर लापता हुए है। सभी जगह पतासाजी की जा रही है। जल्द उनको ढूंढ लिया जाएगा।


Share

Leave a Reply